गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-रीवा रक्षाबंधन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
आज(08.08.2025) रात मध्य रात्रि को 00.40 बजे प्रस्थान करेगी
नोट-रात 00.00 बजे बाद दिनांक में परिवर्तन हो जाता है
रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा रानी कमलापति से रीवा के बीच एक ट्रिप की रक्षाबंधन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (01667) चलाई जा रही है। यह ट्रेन यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु आज मध्यरात्रि अर्थात 09 अगस्त 2025 (शनिवार) 00:40 बजे रानी कमलापति स्टेशन से प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए सुबह 10:50 बजे रीवा पहुँचेगी।
स्टेशनवार आगमन-प्रस्थान समय :
रानी कमलापति – प्रस्थान 00.40 (09.08.2025)
भोपाल – 01.00 / 01.05
विदिशा – 01.40 / 01.42
गंजबासौदा– 02.10 / 02.12
मंडी बामोरा – 02.40 / 02.42
बीना – 03.20 / 03.25
सागर – 04.35 / 04.40
दमोह – 05.35 / 05.40
कटनी मुड़वारा – 07.05 / 07.15
मैहर – 08.35 / 08.37
सतना – 09.10 / 09.15
रीवा – आगमन 10.50
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 12 स्लीपर श्रेणी कोच, 03 सामान्य श्रेणी, तथा 02 एसएलआर कोच शामिल हैं।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा से पूर्व अपने टिकट की बुकिंग सुनिश्चित करें और गाड़ी की नवीनतम स्थिति एवं ठहराव की जानकारी के लिए रेल मदद 139, NTES ऐप अथवा अधिकृत रेलवे स्रोतों का उपयोग करें।
Tags
भोपाल
