रतलाम थाना ताल क्षेत्र में घर की राह भटका 04 वर्षीय बालक, डायल-112/100 जवानों ने परिजन से मिलाया

 


रतलाम के थाना ताल क्षेत्र में मरमिया खेड़ी रोड पर एक 04 वर्षीय बच्चा मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

 सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 04-08-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ताल थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

 डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक पवन परमार एवं पायलेट महमूद अली ने मौके पर पहुँचकर बालक को संरक्षण में लिया। डायल-112/100 जवानों ने बालक को एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर 02 किलोमीटर दूर बालक के परिजन मिले। जिन्हे बालक अरविंद पिता कचरू प्रजापत निवासी मरमिया खेड़ी  द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत बालक को परिजन के सुपुर्द किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post