अशोकनगर जिले ने माह जून 2025 की ग्रेडिग में सीएम हेल्पलाईन रैकिंग में ए ग्रेड हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में सभी विभागों ने मेहनत कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप 05 में रहकर अहम योगदान दिया है। इस आशय के विचार कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किये। बैठक में कलेकटर सिंह ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने से सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का त्वरित निराकरण अधिकारियों द्वारा किया गया,जिससे ग्रेडिग में सुधार आया। उन्होंने निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी विभागीय लक्ष्यों के अनुरूप के कार्य कर शासकीय योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ दिलायें। उन्होंने सहरिया आदिवासी क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि विभागीय जिला अधिकारी संबंधित अनुभाग के एसडीएम से समन्वय स्थापित कर ग्रामवार प्लान तैयार करें। उन्होंने निर्देशित किया कि वास्तविक हितग्राही शासकीय योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे। उन्होंने निर्देश दिये कि जिले में अनाधिकृत रूप से संचालित गतिविधियों पर की जा रही कार्यवाहियां प्रभावी ढंग से होना चाहिये । बैठक में कलेक्टर ने अतिवर्षा एवं बाढ़ की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि बारिश के दौरान पहुंच मार्गो को दुरूस्त कराया जाएं। स्कूलों एवं स्वास्थ्य संस्थाओं का सतत निरीक्षण कर बारिश में आवश्यक व्यवस्थाओं को देखे। पहॅुचविहीन आंगनवाडी केन्द्रों में तीन माह का राशन पहुंचाने की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने अधोसंरचना के तहत निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर जिम्मेदारी सौंपी। जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का निराकरण शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिए।उन्होंने बारिश के मौसम में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराये जाने हेतु कैलेण्डर बनाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण में सभी विभाग अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस कार्य को प्राथमिकता दें। बैठक में शांतिधामों के निर्माण,रखरखाव,मंदिरों एवं घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था,विभागों में लंबित जांच पेडिंग न रखे जाने,समय सीमा के लंबित पत्रों,वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन,अपर कलेक्टर मुकेश कुमार शर्मा,संयुक्त कलेक्टर आर.बी.सिण्डोस्कर,डिप्टी कलेक्टर इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।
