भोपाल पुलिस की विभिन्न शाखाओं में लंबे समय से सेवाएं दे रहे 18 अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई

 जिला पुलिस बल भोपाल में सेवाकाल पूर्ण कर चुके 18 अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति के अवसर पर आयुक्त कार्यालय सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया l 




विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू ठाकुर द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को उपहार एवं श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी तथा स्वस्थ्य एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी, साथ ही समारोह में मौजूद अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजनों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दींl

इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के दौरान की महत्वपूर्ण घटनाओं एवं पलों को सभी से साझा किए, साथ ही माता-पिता, पत्नी एवं बच्चों के सपोर्ट/सहयोग को याद करते हुए भोपाल पुलिस तथा मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों के मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आधार व्यक्त कर धन्यवाद दिया, साथ ही परिजनों ने भी पुलिस के प्रति समर्पण एवं भावनाओं को व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग का आभार जतायाl साथ ही सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजनों ने कविता के माध्यम से अपने पिता एवं पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया l




सम्मान समारोह के अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी ने सभी अधिकारियों तथा उनके परिजनों को सेवानिवृत्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सभी की दिनचर्या में अक्सर बहुत ही ज्यादा परिवर्तन आ जाता है इस कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं जिससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य खराब हो जाता है l स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है,  वृद्धावस्था में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहेंl इसलिए आप सभी से आग्रह है कृपया अपने आप को हमेशा व्यस्त रखे एवं फिट रहे ताकि अपना एवं अपने परिवार का बखूबी से ध्यान रख सके l अगर सेवाकाल के दौरान आपके कोई ख्वाब या योजना अधूरी रह गई हो तो उसे अवश्य पूरा करें l भोपाल पुलिस परिवार हमेशा आप लोगों के साथ है, आपके परिवार मे कभी कोई जरूरत लगे तो बेझिझक अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं l आप सभी को स्वस्थ्य एवं सुखी सेवानिवृत्त जीवन की अनंत शुभकामनाएं l 

निम्न अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवा निवृत्त :-


 1 - रामकृष्ण काकोरिया (उप निरीक्षक) रक्षित केंद्र 

2 - गोरेलाल सोलंकी (कार्यवाहक उप निरीक्षक) थाना यातायात 

3 - श्रीपति यादव (कार्यवाहक उप निरीक्षक) थाना एमपी नगर 

4 - अमरपाल अमरपाल सिंह (कार्यवाहक उपनिरीक्षक एसीपी कार्यालय जहांगीराबाद)

5 - ओमप्रकाश कमलपुरिया (कार्यवाहक उप निरीक्षक) थाना कोतवाली

6 - कैलाश कुमार ग्वाले (सहायक उप निरीक्षक) रक्षित केंद्र 

7 - मीना गौर (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) रक्षित केंद्र

8 - राजेश सैनी (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) वल्लभ भवन सुरक्षा

9 - बलराम सेन (आरक्षक,अ) क्षेत्रीय FSL भोपाल 

10 - गोविंद प्रसाद मेहरा उप पुलिस अधीक्षक(निरी0) रक्षित केंद्र 

11 - अमित सिंह सिसोदिया (उपनिरीक्षक) रक्षित केंद्र 

12 - निसार खान (कार्यवाहक उप निरीक्षक) थाना यातायात

13 - भुजराम सिंह (सहायक उप निरीक्षक) थाना अशोका गार्डन

14 - मंगल खान कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक थाना यातायात

15 - दुलीचंद मैहर (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) थाना शाहपुरा

16 - इस्तेखार अली (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) रक्षित केंद्र 

17 - दिनेश मिश्रा (सहायक उप निरीक्षक) थाना श्यामला हिल्स 

18 - गंगाराम ( कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक) रक्षित केंद्र l

Post a Comment

Previous Post Next Post