जनता से निरंतर संपर्क ही कार्यकर्ता की पहचान हैं : भगवानदास सबनानी

 


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत रविवार को तात्या टोपे मंडल के वार्ड 33 के मराठी मोहल्ला भीम नगर में जन संवाद ,चौपाल के द्वारा उनसे संपर्क किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी महेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। पार्टी के स्थापना दिवस की श्रृंखला में गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलाया जा रहा है, सबनानी ने सर्वप्रथम भगवान बुद्ध के मंदिर में दर्शन किए और सभी प्रदेशवासियों की सुख शांति की प्रार्थना की, साथ ही भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर उपस्थित जनों को डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के विषय में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि किस तरह से कांग्रेस द्वारा बाबा साहब को परेशान किया गया और उन्हें संविधान में अनेकों बदलाव करने के लिए उन पर दबाव डाला गया पर हमारे भारत रत्न बाबा साहब किसी भी दबाव में नहीं आए और उन्होंने राष्ट्र एवं जनता के लिए हितकारी संविधान बनाया I




अभियान के अंतर्गत ही चौपाल लगाकर उनसे जन संवाद कर उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करने के साथ ही सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही लाभार्थी संपर्क कर उनसे सरकारी योजनाओं के द्वारा मिले लाभ की जानकारी भी ली गई। कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य व स्थानीय पार्षद आरके सिंह बघेल जोन अध्यक्ष एवं पार्षद बृजुला सचान टीटी नगर मंडल के अध्यक्ष सोनू पालीवाल महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष कविता अनुरागी महामंत्री आशा पारोचे जितेंद्र मालवीय वे वीनस परिहार राहुल नेगी राजेंद्र मिश्रा शिवचरण साहू किरण तिवारी अर्चना उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 




Post a Comment

Previous Post Next Post