जल गंगा संवर्धन अभियान तहत जल स्रोतों को संवारने का कार्य जारी
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को विदिशा नगरीय क्षेत्र के नाना के बाद स्थित ऐतिहासिक प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई व श्रमदान का कार्य जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया गया है। इस कार्य में राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई है। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विदिशा जिले में जल स्रोतों को संवारने और उनके जीर्णोद्धार का कार्य सतत जारी है। ताकि हम जल संग्रहित कर सकें। इसी के उद्देश्यों को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने श्रमदान की आहुतियां देकर रेखांकित किया है। इस दौरान उन्होंने आम जन जीवन में जल की क्या महत्वता है से स्थानीय नागरिकों को अवगत भी कराया उन्होंने कहा कि आज यदि हम जल संग्रहित करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को हम एक सुनहरा भविष्य दे सकेंगे। विदिशा जिले में जल स्रोतों को सुरक्षित रखने व उनके साफ-सफाई के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी के तहत नाना के बाग की प्राचीन बावड़ी में फैली गंदगी व कचरे को साफ-स्वच्छ किया गया है, ताकि ग्रीष्म काल के दौरान स्थानीय नागरिकों को इसी जल स्रोत से पीने योग्य पानी उपलब्ध हो सके। गौरतलब हो कि नाना के बाग की यह प्राचीन बावड़ी हजारों वर्ष पुरानी है। जिसका पानी आज भी स्थानीय नागरिक पीने के लिए उपयोग करते हैं।
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने श्रमदान कार्यों के उपरांत स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया। नागरिकों ने कलेक्टर को अपनी स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया। समस्याओं निराकरण के लिए कलेक्टर ने स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त कराते हुए नगर पालिका के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित भी किया हैं।
