प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को पत्र देकर 21 दिन की अवधि का सत्र रखने का अनुरोध किया है
मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र बैठकों की संख्या बढ़ाये जाने के संबंध में मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज दिनांक 7 फरवरी को कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस संबंध में एक पत्र भी राज्यपाल महोदय को सौंपा गया है।
नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में महामहिम से 21 दिन की अवधि का सत्र रखने का अनुरोध किया है। नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र की अधिसूचना दिनांक 06 फरवरी 2025 को जारी की गई है। दिनांक 10 मार्च 2025 से दिनांक 24 मार्च 2025 तक की अवधि में 9 बैठके रखी गई है।
उल्लेखनीय है कि 09 दिन की बैठक में महामहिम राज्यपाल महोदय के कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव, सामान्य चर्चा, अनुदान मांगों पर चर्चा, प्रतिवेदनों एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा संभव नहीं हो सकेगी। पूर्व में बजट सत्र की बैठके अधिक दिनों की रही है। इस सत्र की 9 दिन की अवधि चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है। कोई भी अपातकालीन स्थिति नहीं है। वास्तव में यह सत्र में केवल 7 दिन ही चर्चा हो सकेगी। इतिहास में यह बजट सत्र की अवधि सबसे कम है।
पत्र में आगे कहा गया है कि कांग्रेस दल की ओर से अनुरोध है कि इस पर पुर्नविचार कर 21 दिवस की अवधि का सत्र रखा जावे, ताकि सभी बिन्दुओं पर मध्यप्रदेश की जनहित से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की जा सकें।
राज्यपाल महोदय से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ उपनेता हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद, विधायक फूलसिंह बरैया और कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट मौजूद रहे।
Tags
भोपाल

