जावद क्षेत्र के देवपुरा-केवडिया में तेन्दुआ मृत

 वन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के उपस्थिति में हुआ शवदाह



जावद क्षेत्र के देवपुरा-केवडिया में तेन्दुआ मृत

वन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के उपस्थिति में हुआ शवदाह

वनमंडला अधिकारी कार्यालय नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2025 को एक वन्यजीव तेन्दुआ की मृत्यु की घटना , जिसका स्थल वन भूमि कक्ष क्रमांक पी-67 एवं पी-68 की सीमा पर , बीट देवपुरा एवं केवडिया , वनपरिक्षेत्र जावद के अंतर्गत प्रकाश में आई। जिस पर एनटीसीए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया एवं उसके आस-पास छानबीन की कार्यवाही की गई। पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों डॉ. संदीप शर्मा , डॉ. मीनल पाटनी , डॉ. गर्विता रूनवाल के द्वारा किया गया। वन्यजीव तेन्दुआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। वनमण्डलाधिकारी नीमच एस.के. अटोदे के निर्देशन में निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह/भस्मीकरण की कार्यवाही दशरथ अखंड उपवमण्डलाधिकारी नीमच, विपुल प्रभात करोरिया वनपरिक्षेत्र अधिकारी जावद, मोनिका जैन, नायब तहसीलदार जावद एवं श्रवण पाटीदार नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन एवं शासकीय पशु चिकित्सक डॉ. संदीप शर्मा , डॉ. मीनल पाटनी , डॉ. गर्विता रूनवाल की उपस्थिति में की गई। उपरोक्त समस्त कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की गई है। प्रकरण में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post