मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि अंतरित 89 हजार 710 विद्यार्थियों के खाते में 224 करोड़ रूपये की राशि की गई अंतरित जिले के 1034 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि का किया अंतरण


 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिंगल क्लिक से उनके बैंक खातों में 224 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। इस दौरान अशोकनगर जिले के 1034 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि का अंतरण विद्यार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्‍यम से 25-25 हजार रुपए की राशि का अंतरण किया गया। राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम में अशोकनगर जिले के 02 विद्यार्थी अंशिका जैन एवं कार्तिक रावत शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post