निगम अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 75 आवारा ष्ष्वानों को पकड़कर नसबंदी केन्द्रों में भेजा नसबंदी उपरांत 73 श्वानों को वापस छोड़ा

 



नगर निगम द्वारा आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी व एंटीरैबीज टीकाकरण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। कार्यवाही के इसी क्रम में निगम के डाग स्क्वाड के दलों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 75 आवारा श्वानों को पकड़कर नसबंदी केन्द्रों में भेजा। निगम अमले ने नसबंदी उपरांत 73 श्वानों को वापस उसी स्थान पर छोड़ा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। 



निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देष पर निगम के डाग स्क्वाड के दलों ने सोमवार को भोपाल टॉकीज, नारियलखेड़ा, डी.आई.जी बंगला, जहांगीराबाद, बुधवारा, कमला पार्क, अशोका गार्डन, पुष्पा नगर, महामाई का बाग, आरिफ नगर, करोंद, मुल्ला कालोनी, पटेल नगर, आनंद नगर, अयोध्या नगर, सी.एम. हाउस, ललिता नगर, सर्वधर्म कालोनी, रतनपुर आदि क्षेत्रों में आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्यवाही करते हुए 75 श्वानों को नसबंदी केन्द्र भेजा। निगम अमले ने नसबंदी उपरांत 73 श्वानों को वापस उसी स्थान पर छोड़ा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। 




निगम के डाग स्क्वाड द्वारा आवारा श्वानों को पकड़ने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post