गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर चौहान ने कलेक्ट्रेट में किया झंडा वंदन


 

ग्वालियर में ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने झंडा वंदन किया। झंडा वंदन व सामूहिक राष्ट्रगान के बाद कलेक्टर चौहान ने सभी शासकीय सेवकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें एवं बधाई दी। गौरवशाली गणतंत्र दिवस की सुखद बेला में आयोजित हुए झंडा वंदन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, कुमार सत्यम व टी एन सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post