कालेज चलो अभियान के तहत किया गया शाला का भ्रमण : बडवानी

 


शासकीय आदर्श विद्यालय बड़वानी में प्राचार्य डॉ बलराम बघेल के निर्देशन में एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ प्रमोद पंडित एवं डॉ दिनेश पाटीदार के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशों के तहत कॉलेज चलो अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ रितेश भावसार, एवं डॉ संजय हिरवे के साथ महाविद्यालय से टीम ने शास कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़वानी का भ्रमण किया, डॉ भावसार ने विद्यार्थियो को अभियान का उद्देश्य बताया एवं महाविद्यालय की सामान्य जानकारी के साथ विभिन्न संचालित कोर्स के बारे में विस्तार से बताया, डा हिरवे ने विद्यार्थियो को कॉलेज प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया एवं शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ का महत्व बताया, साथ ही विद्यार्थियों को 12 वी कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने हेतु प्रेरित किया तथा कॉलेज की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में समझाया, शास कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक गण श्रीमती साइप्रिया पंडित, सुजाता सोलंकी ने विद्यालय के विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया, विद्यालय भ्रमण के दौरान प्राचार्य मुस्तकीम खान एवं समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा, कार्यक्रम में बायो, मैथ्स एवं कला विषय के समस्त विद्यार्थियों के साथ विद्यालयीन स्टाफ भी उपस्थित था।

Post a Comment

Previous Post Next Post