बड़वानी ज़िले के पारंपरिक सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (टीसीएचपी) ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत


 

पिरामल फाऊंडेशन के माध्यम से सर्टिफाइड हुए ज़िले के ट्राइबल हिलर्स ने पारंपरिक रूप से तीर कमान भेंट करके माननीय मुख्यमंत्री महोदय का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पीरामल फाउंडेशन के असलम शेख़ द्वारा पारंपरिक सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं (टीसीएचपी) के प्रमाणीकरण कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए बताया की पीरामल फाउंडेशन देश के जनजाति बाहुल्य जिलों में आदिवासी समुदाय के परंपरागत चिकित्सकों को संगठित करते हुए प्राकृतिक संसाधनों जड़ी बूटियां से उपचार करने की उनकी परंपरागत पद्धति को सहेजने और उसे पुनर्स्थापित करने का कार्य कर रहा है। हमारे ग्रामीण समुदाय में जड़ी बूटियां और प्राकृतिक संसाधनों से उपचार करने की परंपरा बहुत प्रभावी और पुरातन है । इस परंपरा के विशेषज्ञ आज भी हमारे जनजाति समुदाय में है और वह कठिन परिस्थितियों में संसाधनों के अभाव में भी इस उपचार पद्धति से समुदाय और समाज को त्वरित उपचार देने के सेवा कार्य में संलग्न है । इस परंपरागत चिकित्सा पद्धति के कार्य में संलग्न आदिवासी समुदाय के परंपरागत वैद्यो को मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से पीरामल फाउंडेशन द्वारा उन्हें भारत शासन द्वारा जारी की गयी की प्रमाणीकरण प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। ताकि वह समाज के वंचित वर्ग को आवश्यकता होने पर त्वरित उपचार प्रदान कर सके। मुख्यमंत्री महोदय और माननीय राजयसभा सांसद महोदय ने सभी ट्राइबल हिलर्स के साथ संक्षिप्त चर्चा की और सुझाव दिया कि इस परंपरागत ज्ञान का दस्तावेजीकरण अवश्य हो, नए लोग भी इस पद्धति को सीखे समझे और इसके माध्यम से समाज में सेवा प्रदान करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post