मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जौरा द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन शासकीय महाविद्यालय जौरा में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक बी.डी. शर्मा, नवांकुर संस्था से अलकेश राठौर, परीक्षित शर्मा, परामर्शदाता प्रशांत शर्मा, जया बागडे, शिवानी शर्मा, विनोद शर्मा, कुमार शर्मा और सीएमसीएलडीपी छात्र छात्राएं भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अलकेश राठौर ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को देश और दुनियाभर में मनाई जा रही है। स्वामी विवेकानंद के विचार कठिन परिस्थितियों में भी युवाओं को हमेशा सकारात्मक सोच बनाए रखने के लिए प्रेरित करते है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। विवेकानंद जी के शिकागो में दिए भाषण की चर्चा आज भी देश-दुनिया में होती है। परीक्षित शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवाओं को प्रेरित किया। उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए जागरूक किया। उनका योगदान न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अमूल्य है। उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न कर लो। वहीं नवांकुर संस्था ग्यासी राम एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी सुमावली द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य चेतन शर्मा, कैलाश शर्मा, पवन शर्मा आदि उपस्थित थे।
