"खुशियों की दास्तां" - जनकल्याण अभियान में लक्ष्मीबाई को मिला आवास योजना का स्वीकृति आदेश

 


प्रदेश सरकार द्वारा सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रदेश के साथ ही जिले में अनेक स्थानों पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में सभी नागरिकों को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनका निराकरण किया। यह अभियान आमजनों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं से जोड़ने में वरदान साबित हुआ है।

 

      सीहोर जिले के ग्राम थूनाकला निवासी लक्ष्मी बाई भी उन हितग्राहियों में एक हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का स्वीकृति आदेश मिला। लक्ष्मी बाई कहतीं हैं, कि मैं बहुत समय से आवास योजना का लाभ लेने के लिए परेशान हो रही थी, पर पात्रता होने के बावजूद भी मेरा आवास स्वीकृत नहीं हो पा रहा था। हमारे गांव में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। मैने अपनी समस्या शिविर में आए हुए अधिकारियों को बताई। उन्होंने मेरे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उस पर त्वरित कार्यवाही की। लक्ष्मी बाई कहती हैं कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत लगे शिविर के कारण अब मेरा स्वयं के पक्के घर का सपना पूरा हो जाएगा। लक्ष्मी बाई एवं उनके पति प्रेम सिंह ने प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post