कलेक्टर सोमेश मिश्रा मंगलवार को पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

 


कलेक्टर सोमेश मिश्रा मंगलवार को माँ नर्मदा नदी के माहिष्मती घाट में संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए। पंचचौकी महाआरती का आयोजन अमृता चौकरेवा चौकनर्मदा चौकशांकरी चौक और मेकलसुता चौक में संपन्न हुआ। कलेक्टर सोमेश मिश्रा सहित अधिकारीकर्मचारीसमाजसेवीश्रद्धालुपत्रकार और नागरिकगण माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में हजारों की संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर नर्मदा अष्टक गान पदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे’ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती उतारी गईइसके बाद ऊँ जय जगदा नंदी’ आरती गाया गया। जय-जय नर्मदेहर-हर गंगेजय राधेकृष्णाजय राम और जय-जयकार किया गया। आरती समापन के बाद कार्यक्रम स्थल में सभी को प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजित पंचचौकी महाआरती में अपर कलेक्टर अरविंद सिंहसंयुक्त कलेक्टर सीएल वर्माडिप्टी कलेक्टर आशुतोष ठाकुरडिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफमुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़ेजनप्रतिनिधिसमाजसेवीपत्रकारगणश्रद्धालु और जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post