अनुपपुर जिला पंचायत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति की बैठक संपन्न

 जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय मुद्दों से अधिकारियों को कराया अवगत



जिला पंचायत स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति की बैठक जिला पंचायत सभागार में सभापति भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में समिति की सदस्य भुवनेश्वरी सिंह, श्रीराम रिंकू मिश्रा, किरण चौधरी तथा सदस्य सचिव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के वर्मा सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एच एस धुर्वे, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक मंजूषा शर्मा सहित प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास उपस्थित थे। 

बैठक में सभापति भूपेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतहरी में पदस्थ एक चिकित्सक के द्वारा मरीजों को परेशान करने संबंधी समस्या उठाई गई जिस पर सीएमएचओ ने कार्यवाही का आश्वासन दिया बैठक में सदस्य भुवनेश्वरी सिंह ने पुष्पराजगढ़ ब्लॉक के ग्राम कोयलारी में पदस्थ महिला चिकित्सक की सेवाएं सप्ताह के सोमवार, गुरुवार को सुनिश्चित करने की बात कही गई उन्होंने आंगनबाड़ी भवन सरवाही क्रमांक एक का भवन के जर्जर होने पर डिस्मेंटल की कार्रवाई करने तथा आंगनबाड़ी केंद्र दमेहड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र के नवीन भवन की स्वीकृति की मांग की बैठक में सदस्य श्रीराम रिंकू मिश्रा ने ग्राम कुर्जा के केबिन टोला में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने तथा ग्राम थानगांव के बैगा डाबर में आंगनवाड़ी भवन के निर्माण पर जोर दिया। 

बैठक में सदस्यों ने जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने संबंधी बातें भी रखी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित समस्याओं पर भी सदस्यों ने अधिकारी का ध्यानाकर्षण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post