नवांकुर संस्था पिटौर द्वारा आदर्श ग्राम भडारी में किया गया बोरी बंधान उमरिया 10 जनवरी । नवांकुर संस्था पिटौर द्वारा आदर्श ग्राम भडारी में बोरी बंधान किया गया । उन्होने कहा कि बोरी बंधान के हो जाने पर जहां एक ओर ग्रामीणों को निस्तार आदि के जल उपलब्ध हो सकेगा, वहीं पशु पक्षियों को इसका लाभ मिल सकेगा । उन्होने कहा कि जल है तो कल है । हमें जल की महत्ता को समझना होगा । पानी की एक एक बूंद को बचाकर रखने पर ही हमारा भविष्य सुरक्षित रह पाएगा । नवांकुर संस्था व्दारा 110 बोरियों के माध्यम से बोरी बंधान का कार्य किया गया । बोरी बंधान के कार्य में नवांकुर संस्था की टीम के अलावा ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर भाग लिया । इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक महेंद्र सिंह , पतौर सरपंच रामपाल सिंह , पटेहरा सरपंच अजय सिंह , वन विभाग के मुंशी राजेश , परामर्शदाता कल्याण यादव ,ठाकुरराम साहू ,कार्यक्रम समन्वयक देव प्रकाश गौतम , छात्र एमएसडब्ल्यू अभय सिंह, बीसडब्ल्यूस छात्र दीपक गुप्ता ,पूनम साहू,पुष्पेन्द्र साहू एंव गांव वासी इद्रीश मोहम्मद, उर्मिला साहू ,सिया बाई रामसखा ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य उपस्थित रहे ।
