एनएसयूआई ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के लोकपाल के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा

 एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने पुलिस कमिश्नर से मिल कर विश्वविद्यालय लोकपाल के खिलाफ की शिकायत




बुधवार को माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के लोकपाल ओमप्रकाश सुनराया के खिलाफ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। लोकपाल पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी एवं धार्मिक भड़काऊ पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बीते रविवार को एनएसयूआई ने रातीबड़ थाने में भी शिकायत की थी।

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि एमसीयू लोकपाल लगातार सोशल मिडिया पर लोकसभा नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कई अन्य जनप्रतिनिधियों और धार्मिक भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं। चौकसे ने कहा कि पुलिस कमिश्नर महोदय से मांग की है कि लोकपाल के विरुद्ध जांच कर जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कराएं। यह घटना निंदनीय है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि लोकपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो एनएसयूआई न्यायालय का रुख करेगी।



प्रदेश सह सचिव अमन पठान ने कहा कि लोकपाल जैसे सम्मानित पद पर रहते हुए इस प्रकार की टिप्पणियां करना न केवल पद की गरिमा के विपरीत है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी हमला है। एनएसयूआई एक विशेष धर्म को लेकर भड़काऊ टिप्पणियों की निंदा करती है।

विश्वविद्यालय प्रभारी तनय शर्मा ने कहा कि लोकपाल को लोकसभा नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा एनएसयूआई लोकतांत्रिक व्यवस्था और सभी संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती हैं, लेकिन अगर कोई सार्वजनिक पद पर रहते हुए इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करता है, तो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान गगन सिंह, आशीष शर्मा, प्रतीक यादव, अमित पवार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post