सांसद ने अधिकारियों के साथ किया हवाई अड्डे का निरीक्षण : सतना

 


सतना में नवनिर्मित हवाई अड्डे से हवाई यातायात सेवायें शुरू करने के संबंध में सांसद गणेश सिंह ने एयरपोर्ट अथारिटी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सतना एयरपोर्ट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि सतना से एयर कनेक्टिविटी के लिए अतिशीघ्र वायुयान सेवा शुरू की जायेगी। इस अवसर पर कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल, एसडीएम राहुल सिलाडिया, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण वीआर सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post