कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आगामी त्यौहार मकर संक्रांति को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, निरीक्षण व सैंपल लेने की कार्यवाहियां की जा रही हैं।
इसी कड़ी के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिन ई पन्ना ने नटेरन तहसील के ग्राम सकरई में किराना दुकान का निरीक्षण कर मूंगफली दाने , नमकीन, मिर्च पाउडर के नमूने एकत्रित किए हैं। हेड एंड सेक क्रीम कुकीज, क्रीम फ्लेवर सैंडविच, पॉपिंस आदि के नमूने एकत्रित किए गए तथा दुर्गा नगर स्थित राधे गजक , मिनी मार्ट माधवगंज, आदि दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। राधे गजक से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तिल गजक, मद्रासी गजक , लड्डू आदि के नमूने जांच हेतु एकत्रित किए गए। उक्त नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जाने की कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिन ई पन्ना ने बताया कि सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना खाद्य पंजीयन लाइसेंस के व्यापार ना करें। बिना खाद्य पंजीयन, लाइसेंस के खाद्य कारोबार करते पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
