विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया गया था। जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री जनकल्याण् अभियान के समापन कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया की जिले में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की मार्गदर्शिका बनाई गई, ताकि हितग्राहियों को एक ही पुस्तक में योजनाओं की जानकारी मिल सकें। अभियान में जाति प्रमाण पत्र के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिले में कक्षा 1,2 ,3 के ओबीसी, एससी, एसटी के 70 हजार बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिले में अभियान में लगभग 87,335 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों का भी हर संभव निराकरण करने का प्रयास कर रहे है। समय-सीमा बैठक में भी आवेदनों की समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि हम आने वाले समय में जिला अधिकारियों को ब्लॉक स्तरीय जन सुनवाई में भेजेगें, ताकि आवेदकों को राजगढ न आना पढें।
जिले में अभियान में 2 लाख 70 हजार तरमीम उठाई गई है। वृद्धा अवस्था पेंशन में लगभग 8,500 हितग्राहियों के नाम जोडे गए। विभागों द्वारा ड्राईविंग लाइसेंस, हेल्थ चेकअप हेतु शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को विधायक राजगढ अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने भी संबोधित किया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में लाभांन्वित होने वाले हितग्राही में एहसान खान मंसूरी संबल कार्ड योजना, मुकेश सेन संबल कार्ड योजना, प्रेमलाल वर्मा संबल कार्ड योजना, रवि कुमार वर्मा संबल कार्ड योजना, शरीफ खॉ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, हरिसिंह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन एवं मांगीलाल इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया गया।
इसी प्रकार उप संचालक उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण अंतर्गत पीएम एफएमई योजना में लाभांवित हितग्राही सोनम राठौर को 7 ,35,700 रूपये का लाभा मिला। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में लाभांवित हितग्राही विवेक गौर को 5 लाख् रूपये एवं रतन सिंह सेंगर को 3 लाख रूपये मिले। जिला परिवहन विभाग अंतर्गत शुभम वर्मा एवं सरफराजुद्दीन को लर्निंग लायसेंस बनाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग में लाडली बहना योजना से लाभांवित हितग्राही वंदना, उर्मिला, कविता, कामाक्षी, साईमा एवं अफसान शामिल है।
विशेष अभियान में जाति प्रमाण पत्र से लाभांवित हितग्राही में राधा तंवर, आरती, विशाल, पूजा तंवर एवं नीरज सौंलकी आदि। नगर पालिका परिषद राजगढ में मनीष कुसुम को मानसिक मंदता योजना अंतर्गत 600 रूपये की राशि एवं सामाजिक सुरक्षा नि:शक्त पेंशन योजना में 600 रूपये प्रतिमाह मिलेगा। आयुष्मान कार्ड 70 प्लस योजना में लाभांन्वित हितग्राही लक्ष्मी मेवाडे, मुन्नी बाई मेवाडे, प्रभा भार्गव, धापू बाई साथ ही टीबी फूड बास्केट अंतर्गत बलराम एवं विक्रम सिंह को लाभ मिला तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत स्प्रिंकलर सेट से लाभांवित कृषक रमेश, रामेश्वर दांगी, उमरावसिंह, ललता बाई, जानी बाई एवं राजकुमार नागर को मंच से हितलाभ वितरित किए।
कार्यक्रम के अंत में सावेर इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महीप किशोर तेजस्वी, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मण्डराह, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी रत्नेश श्रीवास्तव सहित जनपद पंचायत अध्यक्ष फूल सिंह तंवर मौजूद रहें।
