गणतंत्र दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित : सीहोर

 


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीहोर सतीश चंद्र शर्मा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीहोर स्थित जिला न्यायालय परिसर में झण्डा वंदन किया। इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पॉक्सो अधिनियम विषय पर नुक्कड नाटक का प्रदर्शन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश शर्मा ने पिछले वर्ष में प्रशंसनीय कार्य करने वाले पैरालीगल वालेन्टियर्स एवं नुक्कड़ नाटक करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

      कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रजातंत्र एवं गणतंत्र हमारी बहुमूल्य विरासत है। इसकी सुरक्षा करना एव अपनी आने वाली पीढ़ियों को इसे सौंपना इस देश के भविष्य के लिए अति आवश्यक है। इसके पश्चात प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सुमन श्रीवास्तव, जिला रजिस्ट्रार एवं न्यायाधीश स्वप्नश्री सिंह, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ राधेश्याम यादव एवं अन्य अधिवक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

 

      कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश हेमंत जोशी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एमके वर्मा,  प्रथम जिला न्यायाधीश संजय गोयल, तृतीय जिला न्यायाधीश अभिलाष जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना नायडू बोड़े, अभिभाषक संघ उपाध्यक्ष सचिन तिवारी, अभिभाषक संघ सचिव राजेश वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान, न्यायालय अधीक्षक सपना शर्मा, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, न्यायालय एवं विधिक सेवा के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post