प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुरूवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मैहर मंदिर में हवन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर रानी बाटड़, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, एसडीएम विकास सिंह, डॉ. आरती सिंह सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Tags
मैहर
