प्रधानमंत्री से विदिशा का छात्र हर्ष रैकवार परीक्षा पर चर्चा करेगा

 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न राज्यों के छात्रों के साथ 12 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा करेंगे। दिल्ली में आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश से एक मात्र छात्र विदिशा के सीएम राइज स्कूल बरईपुरा का छात्र हर्ष रैकवार का प्रथम चरण में चयन हुआ है।


                कलेक्टर रौशन कुमार सिंह से चयनित होने पर हर्ष रैकवार ने सौजन्य भंेट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया है। चयनित होने पर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शुभकामनाएं अभिव्यक्त की है। जिला शिक्षा अधिकारी आरके ठाकुर ने बताया कि सीएम राइज स्कूल बरईपुरा में कक्षा 11वीं गणित विषय का छात्र हर्ष रैकवार और संस्था के प्रभारी प्राचार्य बलराम चैधरी प्रधानमंत्री जी के द्वारा 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post