नागरिकों द्वारा निरंतर योगाभ्यास किये जाने से देश व प्रदेश निरोग की ओर अग्रसर हो रहा है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के दोरान कही। जिसे एलईडी पर दिखाया गया। जिसका प्रसारण मुरैना मुख्यालय के अलावा जिले के 602 स्थानों पर 78329 लोगों ने अवलोकन कर सूर्य नमस्कार किया। जिला मुख्यालय मुरैना पर महापौर शारदा सोलंकी, सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 1 मुरैना में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिये योग बहुत आवश्यक है। इससे शरीर बेहतर जीवन यापन की ओर अग्रसर होगा। आज नई पीढ़ी योग के प्रति आकर्षित हो रही है। जिला मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार पूरे जिले में शिक्षण संस्थाओं में किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर सक्सेना ने योगाभ्यास कर रहे सभी विद्यार्थियों, युवाओं, अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि शिक्षा व खेल में योग की बड़ी भूमिका है। योग से विद्यार्थियों व खिलाड़ी का मन एकाग्रचित होता है। इससे लक्ष्य की प्राप्ती सुनिश्चित हो जाती है। इसलिये विद्यार्थी व खिलाडिय़ों को अपने कार्य के साथ-साथ योग का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। योग प्रशिक्षिक प्रदीप व्यास ने योगाभ्यास कराया। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासन, पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। मुरैना जिले में प्रत्येक विद्यालय परिसर में योगाभ्यास का सामूहिक आयोजन किया गया। इसमें हजारों विद्यार्थियों, योग खिलाड़ी, योग प्रशिक्षक, शासकीय अधिकारी कर्मचारीयों ने सूर्य नमस्कार की सभी विधाओं का अभ्यास किया। योग से व्यक्ति निरोग बनता है और उसके मन-मस्तिष्क का विकास तेजी से होता है। व्यक्ति को निरोग रहने के लिये योग को अपनाना चाहिए। आज स्वामी विवेकानंद जी जयंती पर उनसे प्रेरणा लेकर योगाभ्यास कर बीमारियों से मुक्ति के मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए। महापौर शारदा सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर इच्छित गढ़पाले, आयुक्त नगर निगम सत्येन्द्र सिंह धाकरे, एसडीएम बीएस कुशवाह, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर सक्सेना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीपीसी हरीश तिवारी, सुखदेव सिंह चौहान सहित शिक्षक, छात्र छात्राएं उपस्थित थे। सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में मुरैना जिले की सातों विकासखंडों में 602 स्थानों पर 78329 छात्रा-छात्राओं, शिक्षक, युवा, जनप्रतिनिधि, अधिकारियों ने योग किया। जिसमें 48383 छात्र, 24184 छात्रायें, 2120 शिक्षक, 1150 शिक्षिका में, 269 जनप्रतिनिधि, 396 अधिकारी -कर्मचारी, 1012 अभिवावक और 815 अन्य लोग जिले में मोजूद रहें।
