प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा हेतु 4 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू : आगर मालवा

 


प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) हेतु जिला स्तरीय 4 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय छावनी आगर में प्रारंभ हुआ।  

प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रभारी डीपीसी रजनीश स्वर्णकार एवं एपीसी अकादमिक गंगाराम मेवाड़ा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले से प्री-प्राईमरी कक्षा शिक्षक प्रशिक्षणार्थी के रूप में उपस्थित हुए, जिन्हें बीएसी संजय कौशिक एवं सतीश नागर द्वारा बाल रोचक गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बी.आर.सी.सी. दीपक नारायण उपाध्याय, बीएसी अनिल सोनी, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post