हरदा के थाना टिमरनी क्षेत्र के छिदगांव के पास रात्रि में रेल्वे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिले 25 वर्षीय युवक को डायल-112 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुँचाया

 


हरदा के थाना टिमरनी क्षेत्र के छिदगांव के पास एक व्यक्ति ट्रेन से गिर कर घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 28-01-2025 को रात्रि 06:47 बजे प्राप्त हुई। 

सूचना प्राप्ति पर तत्काल टिमरनी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100  वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक धर्मेंद्र पटवारी एवं पायलेट संजय पँवार ने घटना स्थल पर पहुँच कर बताया की 25 वर्षीय युवक रेल्वे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में मिला था । 

डायल-112/100 एफ आर व्ही द्वारा घायल युवक को शासकीय अस्पताल टिमरनी पहुँचाया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post