15 ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर : पन्ना

 


मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत शुक्रवार, 10 जनवरी को 15 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। अजयगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत उदयपुरा एवं फरस्वाहा, पन्ना विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बृजपुर एवं रमखिरिया, पवई विकासखण्ड की ग्राम पंचायत उड़ला, गुढ़ा, लुधनी, उमरी, शिकारपुर, नारायणपुरा एवं सगरा, शाहनगर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सारंगपुर एवं श्यामगिरि तथा गुनौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सिठौली एवं सरहंजा में शिविर लगाया जाएगा। गुरूवार को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित 15 शिविरों में कुल 514 आवेदन प्राप्त किए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post