बड़वानी के थाना ठीकरी क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालिका मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 30-01-2025 को रात्रि 11:17 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल ठीकरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुनील पालीवाल पायलेट भुरे लाल ने मौके पर पहुँचकर बालिका से पूछताछ की, बालिका ने बताया की वह अपने परिजन की डांट से नाराज होकर घर से आ गयी है ।
एफ आर व्ही स्टाफ द्वारा बालिका को नजदीक के जीमना गाँव में उनके मामा जी के सुपुर्द किया गया।
Tags
क्राइम
