सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा 107 वाहनों पर रेडियम टेप लगवाए गए : मुरैना

 


सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कलेक्टर अंकित अस्थाना व पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिनमें लोगों को यातायात नियमों का पालन करने पर पुरस्कृत करना हो अथवा नियम उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही, लगातार परिवहन विभाग अन्य सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से इस दिशा में कार्यरत हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को एन.एच.ए.आई. एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से हाईवे पर गुजरने वाले यात्री वाहनों, भारी मालयानों, स्कूल बसों, ऑटो, एंबुलेंस आदि पर रेडियम टेप लगवाए गए, जिसका प्रमुख उद्देश्य शीतकाल में कोहरे और अंधकार के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। कार्यवाही के दौरान 107 वाहनों पर रेडियम टेप लगवाए गए एवं यह कार्यवाही आगे भी जारी रखी जाएगी। जिससे अधिकांश वाहनों को इसमें शामिल किया जा सके। कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार, आरक्षक जीतेन्द्र तोमर, एनएचएआई से आशीष शर्मा, एनएस बरुआ, सोनू बघेल सहित होमगार्ड स्टाफ उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post