इंदौर के थाना भंवरकुंआ क्षेत्र अंतर्गत शुभ सिटी के पास एक दस साल का बालक मिला है, जो रास्ता भटक गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 22-01-2025 को प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल भंवरकुंआ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक रुक्कन सिंह जाट पायलेट ब्रजेश शुक्ला ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लेकर बालक से पूछताछ की, बालक ने बताया की वह गुजरात से अपनी दादी के साथ राधा स्वामी सत्संग व्यास पर आया है ।
डायल-112/100 पुलिस जवान बालक को अपने साथ लेकर राधा स्वामी सत्संग व्यास पहुँचे एवं सेवादारों की मदद से बालक की दादी को खोज कर बालक को उनके सुपुर्द किया गया। बालक को सकुशल मिलाने के लिए परिजन द्वारा डायल-112/100 जवानों का आभार व्यक्त किया गया।
