सामुदायिक पुलिस योजना के अंतर्गत "स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम" से जुड़े मेनिट (MANIT) के छात्रों ने महिला थाने पर किया शक्ति कैफे (कैंटीन) का शुभारंभ

 भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की सामुदायिक पुलिस योजनाओं के अंतर्गत "स्टूडेंट इंटर्नशिप प्रोग्राम" से जुड़े हुए MANIT मेनिट के छात्रों ने महिला थाने पर एक नया प्रयोग किया है और वहां एक Best use of Waste Material के उपयोग से इकोफ्रेंडली कैंटीन का निर्माण किया हैl इस कैंटीन के निर्माण में मैनिट के आर्किटेक्चर के छात्रों ने अपना योगदान दिया l



उल्लेखनीय है कि पुलिस स्टूडेंट इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत भोपाल पुलिस कमिश्नरेट प्रतिवर्ष विभिन्न कॉलेज यूनिवर्सिटी के छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली और जन सेवा के कार्यों से जोड़ती है तथा जनोनमुखी कानून व्यवस्था लागू करने तथा एक अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा देने के लिए उनको संस्कारित करती है l

 इसी तारतम्य में में मेनिट के छात्रों ने यह कैंटीन निर्माण की है l यह कैंटीन महिला थाना में संचालित है तथा इस महिला कर्मी ही संचालित करेंगी l महिलाओं की स्वालंबन योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए शक्ति कैफे के नाम से यह योजना लागू है जो विभिन्न थानों में अपराध से पीड़ित महिलाओं को संबल प्रदान करने के लिए तथा आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सक्रिय हैं l

इसी तारतम में आज नव सुसज्जित कैंटीन का शुभारंभ MANIT की छात्राओं द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी, MANIT के विभिन्न प्रोफेसर बीएसएस कॉलेज के प्रोफेसर जो सामुदायिक पुलिस योजना से जुड़े हुए हैं उपस्थित रहे तथा रक्षित निरीक्षक एवं अन्य थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे l




महिला थाना परिसर में संचालित यह कैंटीन बहु उपयोगी साबित होगी जहां महिला थाने में आने वाले पीड़ित व्यक्तियों महिलाओं एवं परिवार जनों तथा सदस्यों के लिए यह रिफ्रेशमेंट हेतु एक अच्छा साधन उपलब्ध कर आएगा वही बड़ी मात्रा में पुलिसकर्मी जो पुलिस कंट्रोल रूम ड्यूटी में आते हैं उनके लिए भी उक्त कैंटीन में सल्फा हर की एक अच्छी एवं स्वच्छ व्यवस्था करेगा l उक्त कैंटीन की संचालिका महिलाएं ही रहेगी तथा यहां पर कार्य करने हेतु सृजन कार्यक्रम से जुड़ी बालिकाओं तथा अपराध पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता से कार्य में लगाया जाएगा l


Post a Comment

Previous Post Next Post