Gender Sensitization विषय पर सेमीनार अयोजित, सेमिनार में लगभग 50 आरपीएफ रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया

 


पश्चिम मध्य रेलवे, रेल सुरक्षा बल में कार्यरत महिला कर्मचारियों एवं पुरूष कर्मचारियों के व्यवहार एवं कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु  दृणसंकल्पित है। पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त एवं तीनों मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेलवे में रेल सुरक्षा बल के द्वारा अलग-अलग अभियान चलाकर आरपीएफ रेलकर्मियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार दिनांक 13.12.2024 को पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में Gender Sensitization विषय पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कांफ्रेंस हाॅल में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। 

   इस सेमिनार में पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजीव कुमार यादव, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय जबलपुर मंजू सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिक्षक रेलवे चिकित्सालय निर्मला गुप्ता, वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त मो. मुनव्वर खान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहें। 

   सेमीनार में प्रमुख रूप से विषाखा कमेटी, पाक्सो एक्ट, पोस एक्ट, जे जे एक्ट के प्रमुख प्रावधानों पर व्याख्यान दिया गया। महिला कर्मचारियों एवं पुरूष कर्मचारियों के व्यवहार एवं कार्य के दौरान आने वाली समस्याओ पर चर्चा की गई। ओपन सेशन के दौरान उपस्थित महिला पुरूष कर्मचारियों के द्वारा दिये सुझावों को सुना गया। सेमीनार के दौरान अलग-अलग रेंको के 48 आरपीएफ कर्मचारी उपस्थित रहें, जिसमें 21 महिला कर्मचारी थी। 

   पश्चिम मध्य रेल द्वारा रेल सुरक्षा बल रेलकर्मियों हेतु समय-समय पर इसी तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post