मुरैना कलेक्टर की अध्यक्षता में एनक्यूएएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 


स्वास्थ्य संचालनालय के आदेशानुसार 16,17 एवं 18 को होने वाले एनक्यूएएस के संबंध में कलेक्टर अंकित अस्थाना की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, सहायक प्रबंधक रविन्द्र सिंह, सभी शाखाओं के नोडल चिकित्सक, वार्ड इंचार्ज उपस्थित थीं। बैठक में चिकित्सकों को एसओपी का पालन करने तथा एन्टी वायोटिक पॉलिसी का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिये। प्रत्येक मृत्यु की समीक्षा 24 घंटे के भीतर करें, सभी नोडल चिकित्सक अपने कार्य के प्रति सजग रहें। एनक्यूएएस की गाइडलाइन का पालन करें, जिससे जिला चिकित्सालय में आने वाले सभी मरीज गुणवत्तापूर्ण सेवायें मिले। जिन कर्मचारियों की ट्रेनिंग नहीं हुई है, उनके लिये ट्रेनिंग का सिड्यूल निर्धारित किया गया है। निर्देशों के तहत नोडल ऑफीसर चिकित्सक दिये गये विभाग की चैक लिस्ट का अध्ययन कर गैप निकालकर उनकी पूर्ति सुनिश्चित करें एवं मरीजों के हित के बारे में शत-प्रतिशत सजग रहें ।

Post a Comment

Previous Post Next Post