विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने लाखों की लागत के निर्माण कार्यो की सौगातें दीं
केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशानुरूप विदिशा जिले में सुशासन सप्ताह तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामों का आवंटन कर आयोजन की जवाबदेही उन्हें सौंपी है। विदिशा जिले की सभी सातों जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में निर्धारित रुट अनुसार तय तिथि में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विदिशा जनपद पंचायत के ग्रामों में शनिवार को आयोजित शिविरों में विदिशा विधायक मुकेश टंडन शामिल होकर आयोजन के उद्देश्यों को रेखांकित कर ग्रामीणों को इसकी महत्वत्ता और उपयोगिता को सांझा किया है। विधायक टंडन ने ग्रामों के भ्रमण दौरान लाखों की लागत से पूर्ण कराएं गए निर्माण कार्यों को लोकार्पित किया वहीं अनेक कार्यो का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया है। शनिवार को ग्राम पंचायत मूडराहरिसिंह ग्राम ककरूआ ,ग्राम पंचायत किरमची बंधेरा, ग्राम बंधेरा एवं ग्राम पंचायत पांझ में जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए थे। विधायक मुकेश टंडन ने शिविरों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का एक ही ध्येय कोई भी योजना का पात्रता धारी हित लाभ से वंचित ना हो पाए।
विधायक टंडन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा प्रदेश के गरीबों और असहायों के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित महिलाओं के उत्थान हेतु संचालित अन्य योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांव की तरक्की में महिलाओं का योगदान अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब हम सब की नैतिक जवाबदेही भी है कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में परिवर्तन लाएं और आर्थिक रूप से स्वयं सफल हो और ऐसी ही प्रेरणा ग्राम के अन्य नागरिकों को दें उन्होंने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को भी विस्तारपूर्वक सांझा किया है कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष रघुवीर सिंह रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य धनराज दांगी ने भी संबोधित किया।
इससे पहले एसडीएम क्षितिज शर्मा ने सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की और के उद्देश्यों को रेखांकित किया और उसकी उपयोगिता को सार्थक करने के लिए ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह अपनी समस्याएं जरूर बताएं वही ऐसी कोई व्यक्ति जो योजनाओं के हित लाभ से अब तक वंचित रह गए हैं उन्हें शिविर स्थल पर जरूर लाएं ताकि लाभान्वित करने के तमाम उपायों की पूर्ति हो सके।
लोकार्पण - भूमिपूजन
विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने आज शनिवार को ग्राम पंचायत मूडरा हरि सिंह में 20लाख रुपए राशि का सामुदायिक भवन एवं 45 लाख रुपए की राशि का उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया एवं ग्राम पंचायत किरमची बंधेरा में 20 लाख रुपए राशि के सामुदायिक भवन का भूमि पूजन एवं 12 लाख रुपए की राशि के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तथा ग्राम पंचायत पांझ में दो सामुदायिक भवन 20 लाख एवं 2 लाख राशि का भूमि पूजन एवं ₹15 लाख की ग्रेवल रोड का लोकार्पण किया है।
हित लाभों का वितरण
सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रशासन गांव की ओर एवं मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के शिविर संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहे हैं । इन शिविरों में आवेदकों की व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं के निदान की पहल तो की जा रही है साथ ही साथ मौके पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा हित लाभ का वितरण किया जा रहा है । शनिवार को विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने आयोजित शिविरों में शामिल होकर लाडली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र के अलावा राजस्व ,सामाजिक न्याय, उद्यानिकी तथा कृषि विभागों की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को मौके पर हित लाभ का वितरण किया है।
विभागीय स्टालों से समाधान
प्रशासन गांव की ओर की तहत आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल ग्राम पंचायत में एक साथ आयोजित किया जा रहे हैं इन सबरन में जिला व अखंड स्तरीय अधिकारी स्वयं मौजूद रहकर स्थानीय ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं से अवगत होते हैं साथ ही निराकरण के प्रबंध सुनिश्चित किया जा रहे हैं इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीज के परीक्षण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं वहीं जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बने इसके लिए पृथक से प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर योगेश तिवारी ने बताया कि विदिशा जिले में विदिशा जनपद पंचायत में आज संपन्न हुए विशेष शिवराम में 46 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई है वहीं 70 प्लस या इससे अधिक आयु के 35 नागरिकों के भी आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया गया है।
सैकड़ों आवेदनों का निराकरण
विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि अनुविभाग क्षेत्र के ग्रामों में आज संपन्न हुए प्रशासन गांव की ओर अभियान तहत शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण मौके पर कराए जाने के प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे । आज क्षेत्र में कुल 340 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से मौके पर 210 आवेदनों का निराकरण किया गया है।
आज संपन्न हुए शिविरो में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत जनपद सीईओ राजेन्द्र जैन तहसीलदार, नायब तहसीलदार के अलावा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा खंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे वहीं ग्रामीणों ने भी शिवरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है।
