अर्ध्दवार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित बच्चों को व्यक्तिगत संपर्क कर परीक्षा में सम्मिलित करने के लिये दिए निर्देश
छिंदवाड़ा जिले में शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों के भविष्य को बनाने और उनके शिक्षा के स्तर को बढ़ाने को लेकर जिला स्तर से नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सहायक संचालक शिक्षा पी.एल.मेश्राम, आईटी सेल सहायक समन्वयक राजेश कपाले, हाई स्कूल प्राचार्य बोरिया सी.के.खादीकर द्वारा सघन निरीक्षण कर शासकीय हाई स्कूल थावरीटेका, शासकीय पीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिवरखेड़ी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनगांव का भी औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण दौरान विद्यालय परिसर थावरीटेका में साफ-सफाई नही पाई गई। प्रायोगिक लैब का संचालन आज दिनांक तक नही किया गया, संस्था में वरिष्ठ शिक्षक पदस्थ रहने के बावजूद भी संस्था का प्रभार ना लेकर संस्था के सबसे कनिष्ठ शिक्षक के पास शाला संचालन का प्रभार पाया गया । विद्यालय संचालन में अनियमिता बहुत अधिक पाई गई। जिसे सुधारने के लिये विद्यालय प्रमुख को निर्देशित किया गया । एक परिसर में संचालित कक्षा 1 से 10 तक पर्याप्त शिक्षक पदस्थ रहने के वावजूद भी विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया । पीएम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिवरखेड़ी में सहायक ग्रेड-3 सत्तेन्द्र धुर्वे 26 नवंबर 2024 से लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये। विद्यालय के छात्रों को वन लाईनर प्रश्न एवं पॉकेट बुक का वितरण किया गया। अपार आईडी का कार्य धीमा पाये जाने के कारण संस्था प्रमुख को सभी छात्रों के अपार आईडी शीघ्र तैयार करने के लिये निर्देशित किया गया । प्रश्न पत्र सामाप्ति के पश्चात 10वीं के छात्रों की कक्षाएं लगाते हुये पाई गई। शाला का संचालन विधिवत रूप से किया जा रहा है । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनगांव में परीक्षा का संचालन विधिवत् रूप से किया जा रहा है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनगांव में अर्ध्दवार्षिक परीक्षा में 08 बच्चें अनुपस्थित पाये जाने के कारण संस्था के शिक्षकों को अनुपस्थित बच्चों से संपर्क कर परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यरत स्टाफ द्वारा डेली डायरी नियमानुसार संधारित नहीं की गई। बच्चों का शैक्षणिक स्तर ठीक पाया गया । स्कूलों में आईसीटी लैब का संचालन किया जा रहा है ।
