मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान के सफल संचालन हेतु बल्देवगढ़ में विकासखंड स्तरीय बैठक
आयोजित 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान
बैठक में कलेक्टर शर्मा ने निर्देशित किया कि जन-कल्याण अभियान अंतर्गत केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं और लक्ष्य प्रदान की गयी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने निर्देशित किया कि अभियान अवधि में शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण और पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर योजनाओं का लाभ दिलाया जाये। साथ ही उन्होंने आयुष्मान योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के शत-प्रतिशत कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के युवा, महिला, किसान तथा गरीब वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना है एवं उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण एवं विकास के लिये प्रदेश के साथ-साथ टीकमगढ़ जिले में भी 11 दिसम्बर से 26 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान चलाया जायेगा। इसमें केन्द्र और राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सैचुरेशन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं और लक्ष्य प्रदान की गयी योजनाओं के समस्त पात्र हितग्राहियों को शिविर लगाकर लाभान्वित किया जायेगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की गतिविधियों और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया जायेगा। जन-कल्याण अभियान के तहत 34 हितग्राही मूलक, 11 लक्ष्य आधारित और 63 अन्य सेवाओं को आम नागरिकों तक सहज रूप से पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर
अभियान अवधि में शहरी और ग्रामीण अंचलों में शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण और पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। आयुष्मान योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के कार्ड बनाये जायेंगे। जन-कल्याण अभियान के लिये सम्पर्क दल का गठन कर योजनाओं के लाभ से वंचित नागरिकों को चिन्हांकित किया जायेगा। जिले की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के समस्त वार्डों में लगने वाले शिविरों के स्थान और तिथि का रोस्टर बनाकर प्रचारित-प्रसारित भी किया जायेगा। शिविरों की मॉनीटरिंग के लिये नगरीय क्षेत्रों में जोन स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत क्लस्टर पर एक सेक्टर अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी। हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण शिविर के दौरान एवं गणतंत्र दिवस पर आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में किया जायेगा।
Tags
टीकमगढ़
