मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व पर विकास प्रदर्शनी लोकार्पित

विधायक, जिपं अध्यक्ष और नपाध्यक्ष तथा कलेक्टर ने अवलोकन किया 




प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर  मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व का आयोजन किया जा रहा है।राज्य सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों पर केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित की गई है।


         विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने शनिवार को फीता काट कर प्रदर्शनी लोकार्पित की प्रदर्शनी का जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशीविदिशा नगरपालिका अध्यक्ष प्रीति शर्माको-आपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया है।


                कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने फ्लेक्स के माध्यम से प्रदर्शित छाया चित्रों की जानकारियां जनप्रतिनिधियों के साथ सांझा की हैं। जिले के सभी जनप्रतिनिधियोंगणमान्य नागरिकसामाजिक संगठनोंस्वयं सेवी संस्थाओं सहित अधिकारियों - कर्मचारियों और आम जनों से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की गई है। प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट परिसर में अगामी तीन दिनों तक लगी रहेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post