शासन की योजनाओं का लाभ समस्त पात्र हितग्राहियों तक पहुचाने का अभियान
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का आयोजन 11 दिसंबर से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केन्द्रीय एवं राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को प्राप्त हो यह सुनिश्चित करना है।
भियान में भोपाल के शहरी क्षेत्र में नगर निगम के 85 वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वेक्षण के लिए विशेष दलों का गठन किया गया है। इन दलों को घर-घर जाकर शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलवाना है।
यह अभियान शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। जनकल्याण पर्व के माध्यम से समस्त पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ देना है ।
Tags
भोपाल


