भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की आयुर्ज्ञान स्कीम के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ नई दिल्ली के सौजन्य से शासकीय अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय इंदौर के क्रिया शारीर विभाग ने इसी विषय के शिक्षकों के लिए 7 दिवसीय सीएमई के आयोजन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ सोमेंद्र मिश्रा, पूर्व जॉइंट डायरेक्टर आयुष विभाग एवं विशेष अतिथि सत्र के व्याख्याता डॉ. बालकृष्ण पंवार प्रोफेसर उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी हरिद्वार एवं डॉ. बबीता शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर पंडित खुशी लाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अजीत पाल सिंह चौहान ने बताया कि इस आवासीय शिविर में देश के 16 प्रांतों के 30 प्राध्यापक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन्हें प्रशिक्षण देने के लिए देश के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित आयुर्वेद शिक्षण केंद्र जैसे आल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद नई दिल्ली, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार तथा कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के विशेषज्ञ आयेंगे। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्राध्यापकों को इस विषय में अद्यतन की जानकारी दी जायेगी।
कार्यक्रम के संयोजक सह प्राध्यापक डॉ. दिनेश मालवीय ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए देश भर के 168 प्रोफेसर ने आवेदन किया था जिसमें से 30 शिक्षकों का चयन हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुरूचि एवं आभार प्रदर्शन डॉ. एस. के. नायक द्वारा किया गया।
