सुशासन सप्ताह :- वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से प्रशासन गांव की ओर अभियान को प्रभावी बनाने के दिये निर्देश

 



"प्रशासन गांव की ओर 2024" अभियान के संबंध में आज दिल्‍ली से वीसी के माध्‍यम से 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाने के निर्देश दिये गये है। जिसमें कमिश्‍नर अभय वर्मा संभागायुक्‍त कार्यालय से वीसी में जुड़े थे, वहीं कलेक्‍ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्‍टर सहित अन्‍य अधिकारी भी जुड़े थे। वीसी में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा 19 से 24 दिसबर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाया जाने का निर्णय लिया है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत "प्रशासन गांव की ओर 2024" अभियान चलाया जाएगा। इसमें जनसमस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। वीसी में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत "प्रशासन गांव की ओर अभियान में जन समस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। अभियान अवधि में CPGRAMS पोर्टल की सभी शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित किया जायेगा। CPGRAMS पोर्टल की सभी शिकायते सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के बाद प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत कमिश्‍नर अभय वर्मा व कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांवों में जाकर जनकल्‍याण शिविरों का जायजा लिया तथा आमजन से संवाद कर उनकी समस्‍याओं के निराकरण के निर्देश दिये ।

Post a Comment

Previous Post Next Post