दतिया 22 दिसंबर 2024/ खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के अन्तर्गत आयोजित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन कार्यक्रम के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार मिश्रा नें कहा कि हमें खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए वर्तमान प्रदूषण युक्त वातावरण से छुटकारा पाने के लिये नियमित खेल अभ्यास करना व्यायाम करना आवश्यक है। खेलों के माध्यम से प्रदेश में पुलिस विभाग के साथ ही विभिन्न विभागों में भी खिलाड़ियों के लिये रोजगार के अवसर शासन द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे हैं आप सभी इसका लाभ अपनी मेहनत और परिश्रम से प्राप्त करें।
कार्यक्रम के अन्तर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिका वर्ग में किया गया। जिसमें लगभग एक सैकड़ा खिलाड़ियों नें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान पुलिस अधीक्षक मिश्रा नें खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हंे निरंतर अभ्यास के लिये प्रोत्साहित किया। बालक वर्ग में कबडडी संघ विजेता एवं शारदा हाईस्कूल की टीम नें उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में मॉ सरस्वती ज्ञान मंदिर प्रथम, एम.एल.बी.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वितीय एवं शासकीय हाईस्कूल होलीपुरा नें तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिले के राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाड़ियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कबडडी में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मलखम्ब प्रशिक्षक राजेन्द्र तिवारी नें किया।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी अरविन्द सिंह राणा, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र कपिल सेन, एस.पी. स्टेनो सूरज मुदगल, वरिष्ट बैडमिंटन खिलाड़ी राधावल्लभ मिश्रा, कुश्ती कोच कुंवरराज ,रोइंग कोच जितेन्द्र शर्मा, एथलेटिक्स कोच राजेश जलावड़ा, बैडमिंटन कोच प्रयास मित्रा, पवन गुप्ता, कुरास कोच विक्रम दांगी, थंाग-ता कोच शिवेन्द्र परमार, युवा समन्वयक संजय रावत, सोनम राजपूत नें माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
