जनसुनवाई में 117 आवेदन प्राप्त हुए
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में मंगलवार को एडीएम अंकुर मेश्राम, प्रकाश नायक, डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद इकबाल, निधि चौकसे, अजय शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 117 आवेदन प्राप्त हुए।
एडीएम अंकुर मेश्राम, प्रकाश नायक ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Tags
भोपाल
