बुरहानपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक संपन्न प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण करने हेतु दिये निर्देश

 


कलेक्टर भव्या मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की सितम्बर तिमाही की विशेष बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर मित्तल ने समस्त शासकीय योजनाओं के अंतर्गत आने वाले ़ऋण संबंधी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बैंकांे को विशेषत : पीएमएफएमई योजना, टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना एवं पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु जोर देने की बात कही। बैंकों को समस्त योजनाओं के तहत लंबित प्रकरणों एवं एसएचजी सीसीएल के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गये। 

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिन स्थानों पर शिविर आयोजित रहेंगे। वहां की बैंक शाखाओं में भी कैम्प प्लान किया जाये, ताकि नागरिकों को योजनाओं की जानकारी मिल सकें। सभी बैंकर्स पोर्टल पर दर्शित पेंडेंसी को शीघ्र निराकृत करें। जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त को योजनान्तर्गत आवेदन करवाने के निर्देश दिये गये। वहीं आरसेटी डायरेक्टर को निर्देशित किया गया कि, ईच्छुक व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने के लिए ओर अधिक बढावा दिया जाये। इस दौरान बैठक में जिला पंचायत सीईओ सपना जैन, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एलडीओं राम नागर, एलडीएम महावीर राय, आरसेटी डायरेक्टर गोपाल कृष्ण गोखले, सभी बैंकों के जिला समन्वयक एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post