जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में अंतर्गत सीहोर के एक्सीलेंस स्कूल एवं एमएलबी स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के लिए सभी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए एक अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नशा मुक्ति के प्रति विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी वितरित किए।
Tags
सीहोर
