रायसेन, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे ने जिले में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने विकासखण्ड और निकायवार प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित जिला अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द सभी 70 प्लस नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ को ग्राम और वार्ड स्तर पर लक्ष्य निर्धारित कर मॉनीटरिंग करने तथा प्रतिदिन की प्रगति की जानकारी लेते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए। बैठक में धरती आबा अभियान के तहत सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग दीपक संकत, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग सीपी सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।