सुरक्षित नारी-सशक्त समाज: 16 दिवसीय जागरूकता अभियान संपन्न

 ‘हम होंगे कामयाब’: मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का संदेश



 मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे "16 Days Activism-लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन" अभियान का समापन आज, 10 दिसंबर 2024, को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर हुआ। इस अवसर पर महिला सुरक्षा शाखा द्वारा जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसका समापन पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा भोपाल के बोट क्लब पर किया गया।



समापन कार्यक्रम में विभिन्न विशिष्ट अतिथि और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें
विशेष पुलिस महानिदेशक (महिला सुरक्षा) प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, एसडीजी (तकनीकी सेवा) योगेश मुद्गल, एडीजी (सीआईडी) पवन श्रीवास्तव, एडीजी (योजना) विवेक शर्मा, आयुक्त (महिला बाल विकास) सोफिया कुरैशी शामिल है। इसके अलावा, उदय, जनसाहस, आसा, संगिनी, और आवाज़ जैसे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रदेश के अन्य विभागों के अधिकारी, स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी सहित 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।




कार्यक्रम के दौरान ग्रहम फायनेंस सोसायटी के विवेक खरे ने महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सभी महिला थानों को आर.ओ. और 1000 हेलमेट प्रदान किए। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था, बल्कि समाज में सुरक्षित नारी- सशक्त समाज का संदेश फैलाना भी था।








Post a Comment

Previous Post Next Post