भिक्षुक मुक्त अभियान के तहत आगामी 15 दिन सघन प्रयास करें

 कलेक्टर सिंह ने बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश


कलेक्टर आशीष सिंह ने आज भिक्षुक मुक्त शहर अभियान की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि इंदौर शहर के समस्त धार्मिक स्थानों की सूची तैयार कर उनके प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जाए। प्रबंधन समिति को अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए उनकी भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करायी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न मार्गों और चौराहों आदि पर भिक्षावृत्ति करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही तत्काल दल कार्रवाई के लिए पहुंचे। भिक्षावृत्ति के कार्य में लगे लोगों को जागरूक करते हुए आवश्यक समझाइश दी जाए।


बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह सहित सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगण एवं भिक्षुक मुक्त अभियान के तहत नियुक्त सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।



            बैठक में कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि शहर में नशा मुक्ति अभियान के तहत विशेष प्रयास किए जाने तथा रिहैबिलिटेशन सेन्टरों में प्रभावित युवाओं को रखे जाने के लिए विशेष प्रयास करें। नशे से जुड़ी सामग्री विक्रय के स्थलों को चिन्हांकित किया जाए ताकि ऐसे स्थानों पर प्रशासन की संयुक्त कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में विभिन्न स्थानों पर अभियान के तहत आगामी 15 दिनों में सघनता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्व में अभियान के तहत जो लोग भिक्षावृत्ति करते हुए पकडे गए हैं उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जाए।



Post a Comment

Previous Post Next Post