सागर के थाना खुरई क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले हिरण के शावक को डायल 112 ने उपचार हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया

वन्य प्राणी की सहायक बनी डायल 112




सागर के थाना खुरई क्षेत्र में एक हिरण का शावक घायल अवस्था में मिला है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21-12-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल खुरई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सैनिक साहब सिंह पायलेट ललित लिटोरिया ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि श्वान के काटने से हिरण का शावक घायल हो गया था। डायल-112 जवानों द्वारा घायल शावक को उपचार के लिए वन विभाग के सुपुर्द किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post